IAS Officer Suspended: यूपी सरकार ने बिना अवकाश स्वीकृत कराये गायब आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को किया निलंबित

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 09 फरवरी 2023: बिना अवकाश स्वीकृत कराए गायब रहने को शासन ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नियुक्ति विभाग ने मंगलवार को आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। 

 उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब भी नहीं दिया था। निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबद्ध रहेंगे। इससे पहले उन्हें अक्टूबर 2014 में भी निलंबित किया गया था।

आपको बता दें क‍ि, आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की सोशल मीड‍िया पर अनेक रील्‍स भी काफी वायरल हो चुकी हैं। वो नेटफ्लिक्स पर शीघ्र आने वाले वेब सीरिज दिल्ली क्राइम सीजन-2 में भी विशेष रोल कर रहे हैं।

इस सीरिज का प्रथम भाग निर्भया कांड पर आधारित था। दूसरा भाग भी इसी पर आधारित समझा जा रहा है। जिसमें वह  आइएएस का रोल कर रहे हैं, जो वे रीयल लाइफ में भी हैं। 

अभिषेक सिंह तब चर्चा में आए थे जब गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रेक्षक की ड्यूटी पर नियुक्त किया गया था। वहां चुनाव के समय उन्होंने अपनी फोटो कार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसके पश्चात उन्हें प्रेक्षक पद से हटा दिया गया था।

 जिसके पश्चात अभिषेक ने उप्र में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। जिस पर योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने बिना अवकाश स्वीकृत कराए गायब आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है।

स्थाई रूप से जौनपुर के रहने वाले अभ‍िषेक स‍िंंह के प‍िता कृपाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में आइपीएस थे। अब वह सेवानिवृत्त हो गये हैं। एवं आइएएस अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक चर्च‍ित आएएस अधिकारी हैं।

ये भी पढ़े

गायब कार मालिक की लाश बुधवार प्रातः कुएं में मिली, हत्या में सम्मिलित 4 लोग गिरफ्तार।

 

युवाओं को ठग रहे सेना के नायब सूबेदार को एसटीएफ ने पकड़ा, 10 अभियर्थियों के मिले अभिलेख

 

एलडीए एवं आवास विकास की संपत्तियों की कीमतें होंगी कम, शासन बना रहा इन्हें काम दाम में बेचने की योजना।